Samastipur

चकमेहसी में बदमाशों ने CSP संचालक से बैग छीनने के दौरान मारी गोली; इलाज के दौरान मौत, सहयोगी घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/चकमेहसी :- दो बाइक पर सवार बदमाशों ने बैंक से पैसे निकाल कर लौट रहे सीएसपी संचालक और उनके सहयोगी को गोली मारकर रुपए से भरा बैग छीन लिया। घटना समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र के डेगराहा पुल के समीप की है। बदमाश बैग में रखे तीन लाख भी लेकर भाग निकले। घायल सीएसपी संचालक संजीत राय और उनके सहयोगी कविंद्र राय को गंभीर स्थिति में दरभंगा के एक बड़े हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान संजीत राय की मौत हो गई जबकि कविन्द्र राय का इलाज जारी है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि कल्याणपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक से संजीत और कविन्द्र राय राशि निकासी के बाद बाइक से वापस कनौजर लौट रहे थे। इसी दौरान डगराहा पुल के समीप पूर्व से घात लगाए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली संजीत राय के पेट में लग गई।

चकमेहसी थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर टिड्डू ने बताया कि सीएसपी संचालक को गोली मारे जाने की सूचना मिली है। दरभंगा में इलाज के दौरान संजीत की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि कितने रुपयों की लूट हुई है इसको लेकर अभी साफ जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

8 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

9 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

9 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

11 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

11 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

14 घंटे ago