Samastipur

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य मार्ग पर ऑटो और स्कार्पियों के बीच हुई भीषण टक्कर में मां-बेटे की मौत, कई घायल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्यपथ के अंगारघाट थाने के सिक्कर ढाला के पास ऑटो व स्कार्पियों के बीच हुई सीधी टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि इस घटना में 4 अन्य जख्मी हो गए। ‌मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट निवासी भरत पंडित की पत्नी सविता देवी और उनका 10 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में की गई है। इस घटना में घायल अन्य लोगों का उपचार मोरदीवा पीएससी में चल रहा है।

बताया गया है कि समस्तीपुर से ऑटो करीब 12 सवारी को लेकर अंगारघाट जा रही थी। इसी दौरान सिक्कर ढाला के पास रोसड़ा की ओर आ रही स्कार्पियों ने ऑटो में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो सवार दो महिला, 10 साल का मासूम समेत छह लोग जख्मी हो गए।

हल्ला होने पर जुटे लोगों ने सभी घायलों को मोरदीवा पीएचसी लाया। जहां गंभीर रूप से जख्मी महिला व बच्चा को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने बच्चा को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला का उपचार के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। बाद में सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। घटना की जानकारी के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। वहीं अन्य घायलों का उपचार मोरदीवा पीएचसी में चल रहा है।

थानाध्यक्ष ने क्या कहा :

अंगारघाट थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश आर्य ने बताया कि सिक्कर ढाला के पास हादसे में एक बच्चे की मौत और छह सात लोगों के घायय होने की सूचना है। बाद में उपचार के दौरान एक महिला की भी मौत की पुष्टि हुई है। दुघर्टनाग्रस्त दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है। मृत मां-बेटे की पहचान कर ली गई है। जानकारी पर परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

5 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

5 घंटे ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

5 घंटे ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

5 घंटे ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

6 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

9 घंटे ago