Samastipur

अधिवक्ता पुत्र ने राजकीय पॉलिटेक्निक परीक्षा में व्याख्याता पद पर मारी बाजी, लोगों में हर्ष

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय के चकबहाउद्दीन निवासी अधिवक्ता धनेश्वर दास के पुत्र विकास कुमार का चयन राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में व्याख्याता पद पर हुआ है। बीपीएससी की ओर से आयोजित विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग बिहार के अधीन राजकीय पोलिटेक्निक संस्थानों में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विषय के व्याख्याता पद के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में अंतिम रूप से विकास के सफल होने पर परिवार सहित जान पहचान वालों में हर्ष का माहौल है।

हल्दिया इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (प.बंगाल) से बीटेक डिग्रीधारी विकास की चाहत यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने की है। वर्तमान में विकास वर्क फ्रॉम होम में रहकर एमएनसी में सीनियर एनालिस्ट के पद पर कार्यरत है। ग्रामीण क्षेत्र के सामान्य परिवार से ताल्लुक रखनेवाले विकास के पिता धनेश्वर दास सिविल कोर्ट दलसिंहसराय में अधिवक्ता हैं तथा मां बिंदा दास बल्लोचक मध्य विद्यालय में नियोजित शिक्षिका है।

पहले ही प्रयास में विकास की इस सफलता पर विकास के चयन पर एसडीओ प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय, अवर निर्वाची पदाधिकारी रवि रंजन, बीडीओ प्रफुल्ल चंद्र प्रकाश, सीओ राजीव कुमार, नप ईओ सुशील कुमार दास, आरबी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजय झा, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार ‘समीर’, महासचिव प्रभात कुमार चौधरी, शिव शंकर प्रसाद वर्मा, अनिल नायक, प्रवीण प्रियदर्शी, उग्र नारायण कमल, सुरेन्द्र राय, संजय कुमार वर्मा, शोभाकांत राय, श्री राजपूत, आकाश कुमार, मिथलेश कुमार, न्यायलय कर्मी श्रीराम सिंह, राम उदगार सिंह, एचएम संजय ठाकुर आदि ने बधाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

7 मिनट ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

7 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

7 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

16 घंटे ago