बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), पटना की ओर से बुधवार, 31 मई को इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 31,368 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, 376 विद्यार्थी स्क्रूटिनी के तहत पास हुए हैं।
बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति की ओर से ट्वीट कर बताया गया कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम बुधवार, दोपहर 1:30 बजे बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा घोषित किए गए। जिन छात्रों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी, वे इन अपने रोल नंबर और अन्य जानकारियों को दर्ज करके अपना परिणाम – results.biharboardonline.com और interbseb.com पर देख सकते हैं।
बिहार इंटर कंपार्टमेंटल रिजल्ट कैसे चेक करें?
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – results.biharboardonline.com और interbseb.com पर जाएं।
चरण 2: इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम लिंक पर जाएं।
चरण 3: अपना आधिकारिक विवरण भरें।
चरण 4: परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5: भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम सहेजें और डाउनलोड करें क्योंकि यह बाद में उपलब्ध नहीं होगा।
फरवरी में हुई थी वार्षिक परीक्षा, मार्च में आया था रिजल्ट
इस वर्ष, बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा एक फरवरी से शुरू हुई और 11 फरवरी को समाप्त हुई और इसका परिणाम 21 मार्च को घोषित किया गया। बीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षाओं के लिए, 13,04,586 उपस्थित छात्रों में से कुल 10,91,248 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। तीनों स्ट्रीम में छात्राओं ने टॉप किया था।
बीएसईबी कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम एक अप्रैल, 2023 को घोषित किए गए थे और कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.04 प्रतिशत था, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा में एमडी युम्मन अशरफ ने 97.8 प्रतिशत के साथ टॉप किया था। इस साल 10वीं की परीक्षा 12वीं की परीक्षा खत्म होने के बाद शुरू हुई थी।
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…
समस्तीपुर : करीब चार महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद कुख्यात अपराधी मनीष…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…