Samastipur

जल्द सड़क निर्माण की मांग को लेकर दलसिंहसराय-बिशनपुर पथ 7 धंटे से है जाम, राहगीर परेशान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली दलसिंहसराय-विशनपुर मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का कार्य अबतक पूरा नहीं होने से नाराज लोग सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगो ने बीते 7 धंटे से सड़क पर तंबू गाड़ कर बैठे हैं। लेकिन प्रदर्शनकारियों से वार्ता को लेकर अबतक कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचे हैं। सड़क जाम रहने से समस्तीपुर व दलसिंहसराय जानेवाले लोगों को भाड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

छोटे वाहन चालक रास्ता बदल व्यकल्पिक मार्ग से निकल रहे। जबकि बड़े वाहन जाम में फंसे होने को मजबुर बने हैं। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी ने बताया कि गत चार वर्ष से अधिक समय से सड़क निर्माणाधीन है। कई बार इसको लेकर पदाधिकारियों से शिकायत की। लेकिन बाद भी नतिजा ढाक का तीन पात ही निकाला।

पतैली पूर्वी पंचायत के धमुआ चौक के समीप एक कथित व्यक्ति ने अनावश्यक सड़क निर्माण में बाधा डालने का प्रयास किया है। जिससे इस सड़क का चौड़ीकरण कार्य अवरुद्ध हो गया है। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण सड़क निर्माण विरोधी व्यक्ति का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

इस कारण यहां के आम लोगों में नाराजगी व्याप्त है वहीं पुरानी कम चौड़ी सड़क पर बार-बार लोग दुर्घटना केे शिकार हो रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को पूर्व में भी आवेदन देकर निर्माण कार्य शुरू करवाने की गुहार लगाई थी। परंतु अबतक कोई ठोस कदम जिला प्रशासन ने नहीं उठाया और सड़क निर्माण कार्य अवरुद्ध पड़ा है।

सड़क हादसे में एक छात्र की हो चुकी है मौत : 

बताया गया है कि गत दिनों इसी जगह हुए एक सड़क हादसे में गांव के ही एक छात्र की मौत हो गई। इसके बाद पदाधिकारियों ने जल्द काम पूरा करने का आश्वासन दिया। लेकिन कोई पहल अबतक नहीं हुई। इससे लोगों का आक्रोश बढ़ा। अब लोग आंदोलन को मजबुर बने हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

7 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

13 घंटे ago