Bihar

बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक! भारी संख्या में मुर्गियों की मौत से मचा हड़कंप, DM के आदेश पर अलर्ट जारी

बिहार के भागलपुर स्थित बरारी में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। बरारी में भारी संख्या में मुर्गियों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए एहतियात के तौर पर बरारी के एक किलोमीटर के इलाके को संक्रमित जोन घोषित किया गया है। बरारी स्थित क्षेत्रीय कुक्कुट क्षेत्र के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

दरअसल, बरारी में मुर्गियों में बड़ी संख्या में हुई मौत के बाद नमूने की जांच राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल से कराई गई थी। संस्थान के निदेशक की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है। मुर्गियों में बर्ड फ्लू (एच5 एन1) की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है और प्रभावित इलाके के 10 किलोमीटर के एरिया के पॉल्ट्री फार्म को बंद करने के साथ ही मांस की बिक्री पर रोक लगा दिया गया है। संक्रमित क्षेत्र में मुर्गियों की किलिंग की जाएगी और अंडों को भी नष्ट किया जाएगा।

डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया है कि बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। संक्रमित क्षेत्र के एक किलोमीटर के बाद 9 किलोमीटर की इलाके में मुर्गियों, बत्तख और अन्य पक्षियों की गिनती के लिए टीम का गठन किया गया है।डीएम ने बताया कि पक्षियों को मारने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है जो नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 27, 28 और 29 में पक्षियों को मारने का काम करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

3 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

3 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

7 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

7 घंटे ago