Samastipur

टॉप-10 में शामिल चकमेहसी के सोमनाहा गांव के रहने वाले विवेक की IAS बनने की इच्छा, विवेक के दादा हैं मूर्तिकार और पिता प्राइवेट शिक्षक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमनाहा पंचायत के रामचंद्री टोला निवासी छात्र विवेक कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में बिहार टॉप टेन में 10वां स्थान प्राप्त किया है है। विवेक को मैट्रिक परीक्षा में 476 अंक यानि 95.2 फीसदी अंक मिले हैं। उसकी सफलता से उसके पिता प्राइवेट शिक्षक संतोष कुमार पंडित व मां पूनम देवी की खुशियों का ठिकाना नहीं है।

विवेक ने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता व गुरु शुभम कुमार व नीरज कुमार को दिया है। उसने बताया कि वह पढ़ाई पूरी कर आईएएस बनना चाहता है। विवेक ने गणित में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। उसने बताया कि उसके विद्यालय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोमनाहा में हिन्दी व अंग्रेजी के शिक्षक के अलावा अन्य विषयों के शिक्षक नहीं हैं।

उसने अपने पिता के मार्गदर्शन में सफलता हासिल की है। विवेक की सफलता की जानकारी मिलने पर जिला पार्षद रवि रोशन कुमार, कुम्हार प्रजापति संघ के समस्तीपुर जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पंडित, जिला संगठन मंत्री विनोद कुमार पंडित आदि उसके घर गये और मिठाई खिलाकर बधाई दी। विवेक के दादा महेंद्र पंडित मूर्ति बर्तन बनाने का काम करते हैं। जिसमें उसकी दादी राजकुमार देवी, विनय कुमार पंडित आदि सहयोग करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

57 मिनट ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

13 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

14 घंटे ago