Samastipur

समस्तीपुर में सुबह से छाए है बादल, अगले 5 दिनों में गरज के साथ बारिश हाेने की संभावना, तापमान में होगी गिरावट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- जिले में अगले दो दिनों में गरज के साथ बारिश की संभावना बन रही है। इसके साथ ही धूल भरी आंधी के भी आसार हैं। शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाये रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप व उमस से लोगो का दिनचर्या प्रभावित रहा। हालांकि दिन में भी आसमान मे हल्के बादलो का आना जाना लगा रहा। मौसम वैज्ञानिक रंधीर कुमार ने बताया अगले सप्ताह में बारिश की संभावना बनी हुई है।

बताया कि भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले पांच दिनों में मानसून पूर्व बारिश होगी। इस दौरान आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है एवं अधिकतम तापमान 28.6 से 36.5 डिग्री सेंटी ग्रेड तथा न्यूनतम तापमान 21.6 से 18.6 डिग्री सेंटी ग्रेड तक पहुंच जाएगा। सुबह की सापेक्षित आद्रता 31 से 57 प्रतिशत तथा शाम की सापेक्षित आद्रता 13 से 32 प्रतिशत रहने की संभावना बनी हुई है। बताया कि सोमवार व बुधवार को जोरदार बारिश होने के आसार है। इस दौरान हवा की गति 7 से 11 किमी तक रहेगी।

बारिश से पहले किसान रबी फसल को करें सुरक्षित : डाॅ. राम ईश्वर प्रसाद

नोडल पदाधिकारी सह वैज्ञानिक डाॅ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि रविवार व सोमवार को गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में किसानों को बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की हिदायत दी है। उन्होंने किसानों को खेतों में रखे गेहूं व भूंसा को सुरक्षित करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को तत्काल आम के बगीचे की सिंचाई व दवा के छिड़काव से परहेज करने की हिदायत दी। उन्होंने किसानों को खरीफ फसल की तैयारी शुरू करने की सलाह दी है। बताया कि इसबार मानसून के समय बारिश कम होने की संभावना बनी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

6 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

12 घंटे ago