समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर श्याम वार्ड संख्या-3 मोहल्ला में शनिवार की रात शराब कारोबारियों ने शराब बेचने से मना करने पर एक महिला की गला घोंट कर हत्या का प्रयास किया। इस दौरान बीच-बचाव करने गए परिवार के तीन अन्य लोग भी जख्मी हो गए। सभी जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, घटना की सूचना पर खानपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बताया गया है कि खानपुर थाने के हरपुर श्याम वार्ड संख्या-3 मोहल्ला में देसी दारू का कारोबार फल फूल रहा है। तीन दिन पूर्व गांव के राजू कुमार की पत्नी रेणु देवी ने घर के पास एक कारोबारी को दारू बेचने से मना किया था। लोगों ने बताया कि रात घर के आंगन में महिला अकेली खाना बना रही थी।
इसी दौरान गांव के धमेंद्र सहनी, सियाशरण सहनी समेत तीन चार लोग पीछे के रास्ते से उनके घर के आंगन में घुस गए। इसी दौरान रस्सी से महिला का गला घोंटने लगे। इसी बीच उनकी सास वहां पहुंच गई। हल्ला किए जाने पर दरबाजे पर बैठे रेणु का पति राजू कुमार, ससुर रामसेवक सहनी आदि दौड़े तो लोगों ने बीच बचाव कर रेणु को मुक्त कराया। इस दौरान उक्त लोगो ने इन लोगों के साथ भी मारपीट की। बाद में हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटने लगे तो सभी लोग घर के पीछे से ही फरार हो गए।
उधर, जख्मी महिला और उसके पति का नगर पुलिस ने बयान दर्ज किया है। जिसमें गांव के ही सियाशरण सहनी, धमेंद्र कुमार, राहुल कुमार समेत 6 लोगों को आरोपित किया गया है। नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पीड़ित का बयान लेकर खानपुर थाने को भेजा जा रहा है। इस मामले में आगे की कार्रवाई खानपुर पुलिस करेगी।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…