Samastipur

विद्यापतिनगर में रेलवे लाइन के नीचे गड्ढे में पड़ी मिली अज्ञात व्यक्ति की ला’श, पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापति-बछवाड़ा सीमावर्ती क्षेत्र के शेरपुर ढेपुरा हॉल्ट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बछवाड़ा एवं विद्यापतिनगर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच सीमा का सत्यापन किया। बाद में बछवाड़ा रेल थाने की पुलिस ने शव को पोटस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला विद्यापतिनगर-बछवाड़ा सीमावर्ती क्षेत्र के शेरपुर ढेपुरा हॉल्ट के सामने का है। जहां शुक्रवार स्टेशन के सामने खेत किनारे गड्ढे में एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। काफी जद्दोजहद के बाद भी अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

जीआरपी बछवाड़ा थाने के एसआई शंकर राम ने बताया कि मृतक के शरीर पर मृतक व्यक्ति सफेद रंग का टीशर्ट, ब्लू ट्राउजर, लाल चड्डी, केशरिया रंग का गमछा सहित काले रंग का चप्पल पहने हुए था। उसके सिर के पीछे व पीठ पर चोट के निशान थे।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

6 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

16 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

17 घंटे ago