Samastipur

समस्तीपुर रेल कारखाना में अचानक आ गया हिरण; देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़, सूचना पर पहुंची वन विभाग ले गई अपने साथ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे यांत्रिक कारखाना के स्टोर डिपो में शुक्रवार को अचानक एक हिरण घुस आया। हिरण को देखते के लिए कारखाना के कर्मी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। लोगों को आश्चर्य हो रहा था कि आखिर हिरण कारखाना के स्टोर में कहां से आ गया।

बताया जा रहा है कि स्टोर डिपो का मेन गेट खुला रहता है। संभव है कि हिरण किसी जंगल से भटकर यहां आ गया है। हिरण को देखने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। लोगों को देख हिरण बार-बार स्टोर में इधर-उधर भाग रहा था। हिरण भागते हुए जाली नुमा स्टोर में जा घुसा, जिसके बाद लोगों ने स्टोर के गेट को बंद कर दिया। बावजूद हिरण बाहर भागने के लिए कूदता रहा।

डिपो के CDMSC केके राय ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे डिपो कर्मी केबिन में गए तो देखा की एक हिरण इधर-उधर भटक रहा है। इसकी जानकारी वन विभाग की दी गई। लोगों का कहना है कि समस्तीपुर के आसपास कोई जंगल भी नहीं है। वाल्मिकी टाइगर रिजर्व भी यहां से करीब 300 किलोमीटर दूर है। यह कयास लगाया जा रहा कि हिरण तस्करों के चंगूल से भाग कर यहां आ गया होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

6 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

16 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

17 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

17 घंटे ago