समस्तीपुर/विभूतिपुर :- भारत का छात्र फेडरेशन एसएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड के नरहन स्थित न्यू केजीएन शिक्षण संस्थान में डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का जयंती उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। मौके पर एक संकल्प सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता अंचल कमिटी के सदस्य आलोक कुमार ने किया।
सभा को एसएफआई राज्य सचिव मंडल सदस्य अवनीश कुमार, प्रिंस कुमार, मो. साबिर एवं शिक्षक वरुण कुमार, राकेश कुमार आदि ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने हमारे देश को जो संविधान दिया है, वह संविधान आज खतरे में है। केंद्र सरकार देश के संविधान को कुचलने की साजिश रच रही है। बाबा साहब ने दलित पिछड़ों को जो अधिकार दिया था। उसे आज केंद्र सरकार द्वारा कुचला जा रहा है। सरकार के इस मंसूबे को हम छात्र समुदाय कामयाब नहीं होने देंगे।
मौके पर मुस्कान कुमारी, प्रियम कुमारी, विद्या कुमारी, सिंपी कुमारी, चंदा कुमारी, यासमीन, सजदा, नेहा कुमारी, मनीष कुमार, परवेज, विशाल, मेराज, रवि किशन अमन सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं पुष्पांजलि अर्पित किए।
समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…
बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…
समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…