Samastipur

3 महीने की गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर ह’त्या; 9 महीने पहले हुई थी शादी, परिजनों ने पति को पेड़ से बांधकर पीटा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सादीपुर गांव में पति ने अपनी ही नवविवाहिता तीन महीनें की गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार की देर रात की बताई गयी है। शुक्रवार की सुबह घटना की भनक लगते ही ग्रामीणों ने हत्यारे के घर को घेरकर उसके पति पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांधकर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को फिर सुपुर्द कर दिया। घर के अन्य सदस्य फरार बताए गए हैं।

गिरफ्तार पति सादीपुर गांव के मो. आलम का पुत्र महबूब आलम बताया गया। उसकी मृतका पत्नी हायाघाट (दरभंगा) थाना क्षेत्र के पश्चिम विलासपुर निवासी अब्दुल गफ्फार की पुत्री यास्मीन खातून (22) बताई गई। घटना को लेकर मृतका के पिता अब्दुल गफ्फार के द्वारा बंगरा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।

आवेदन में बताया गया है कि नौ माह पहले उसने अपनी पुत्री का विवाह सादीपुर के मो. आलम के पुत्र महबूब आलम से किया था। शादी के कुछ दिनों बाद से ही महबूब आलम दहेज में दो लाख रुपये, फ्रीज एवं पलंग देने के लिए उसकी बेटी पर दबाव बनाने लगा। असमर्थता जाहिर करने पर भला-बुरा कहकर प्रताड़ित करने लगा। इसी क्रम में गुरुवार की रात पति एवं ससुराल के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसकी बेटी को मार-पीटकर गला दबाकर बेरहमी से मार डाला। स्थानीय सूचना पर जब वे लोग सादीपुर गांव पहुंचे तो अपनी बेटी को मृत पाया।

इस बाबत पूछे जाने पर बंगरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन पर थाना में दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। जिसमें मृतका के पति के अलावे उसके सास, ससुर, ननद, देवर समेत आधे दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार युवक को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

3 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

3 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

4 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

4 घंटे ago