बिहार में जाति गणना का काम शनिवार से आरंभ हो जायेगा. दूसरे चरण की इस गणना में राज्य के दो करोड़ 59 लाख परिवारों के समक्ष पांच लाख 19 हजार से अधिक कर्मी जाकर जाति और आय के बारे में जानकारी लेंगे. सभी परिवारों से 17 प्रकार की जानकारी मांगी जायेगी. जाति गणना के लिए बने एप में लोगों से मिलने वाली सभी जानकारियों को कोड में ही भरा जायेगा.
जाति गणना का दूसरा चरण 15 मई तक चलेगा. इसके बाद एकत्र सभी आंकड़ों को समायोजित कर प्रकाशित किया जायेगा. जाति गणना के लिए सरकार ने जातियों का कोड जारी किया है. इसी आधार पर परिवार के प्रधान का कोड, लिंग का कोड, वैवाहिक कोड ,धर्म का कोड, शैक्षणिक योग्यता का कोड और रोजगार संबंधी क्रियाकलाप का कोड और जमीन की उपलब्धता यानी सब जानकारी कोड के सहारे ही लिये जायेंगे.
सामान्य प्रशासन विभाग ने जातीय गणना को लेकर राज्य के सभी 38 जिलाधिकारी, जो कि इसके लिए नोडल अधिकारी भी हैं, उनके साथ समीक्षा की है. विभाग की ओर से कहा गया है कि जाति आधारित गणना महत्वपूर्ण कार्य है . सभी कार्यों को समय पर पूरा करना आवश्यक है. दूसरे चरण में गणना का कार्य मोबाइल एप्स, गणना परफर्मा और आनलाइन पोटर्ल के माध्यम से होना है.इसको लेकर कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है
जाति गणना का पहला चरण सात जनवरी से 21 जनवरी तक चला था. इसमें मकानों की गिनती की गयी थी और उनके नंबर निर्धारित किये गये थे. जाति गणना के लिए जातियों का जो कोड तैयार किया गया है , उसमें 214 प्रकार की जातियों के नाम और उनके सामने कोड अंकित किया गया है. बिहार के बाहर के निवासियों के लिए 215 कोड निर्धारित किया गया है.
2.59 करोड़ परिवारों के बारे में जुटायी जायेगी सारी जानकारी
14 लाख से अधिक परिवारों की होगी गिनती पटना में
05 लाख से अधिक कर्मियों को लगाया गया है जाति गणना के काम में
15 मई तक चलेगा जाति गणना का दूसरा चरण
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…