Samastipur

विभूतिपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हमलावरों ने मारपीट कर 8 लोगों को किया जख्मी, बीते रविवार रात की है घटना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपौली खुर्द वार्ड संख्या-2 में रविवार की देर रात मारपीट की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में पीड़ित जख्मी का बताना है कि रविवार की रात सभी लोग खाना खाकर पोल्ट्री फार्म के सामने सोए हुए थे। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने जान मारने की नीयत से धारदार हथियार और लाठी डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमला से अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर सोए हुए 8 लोग को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मारपीट की घटना के बाद सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

10 घंटे ago