Politics

क्या खेला होगा? पहले तो 40 सीट पर तैयारी, अब RJD की इफ्तार पार्टी में पहुंचे चिराग पासवान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

आरजेडी की इफ्तार पार्टी में लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान की मौजूदगी ने बिहार की सियासत में अटकलों का बाजार एक बार फिर तेज कर दिया है। रविवार को आरजेडी की ओर से आयोजित दावत-ए-इफ्तार में एक ओर जहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। वहीं दूसरी ओर चिराग पासवान भी पहुंचे। चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। हालांकि इस कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब भी मिलता हूं, पैर छूता हूं। विरोध नीतियों का करता हूं, व्यक्ति विशेष से कोई लेना-देना नहीं है।

चिराग पासवान ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता एक भ्रम मात्र है। एक मंच पर प्रधानमंत्री पद के इतने दावेदार हैं, तो व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं इतनी हावी हो जाती है कि ऐसे में किसी एक को कोई नेता मान लें, ऐसा नहीं होता। आरजेडी के इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान जब पहुंचे तो युवाओं में तेजस्वी-चिराग को लेकर काफी उत्साह रहा और जमकर नारेबाजी की। तेजस्वी-चिराग जिंदाबाद और भाजपा को सत्ता में नहीं आने देंगे के नारे भी लगे। हालांकि, इस नारेबाजी के बीच चिराग पासवान झेंपते हुए नजर आए।

बता दें कि शुक्रवार को लोजपा (रामविलास) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में एक अहम फैसला लिया गया। लोजपा (रामविलास) बिहार की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी। चिराग की बीजेपी से करीबी और एनडीए में वापसी की अटकलों के बीच यह चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है। चिराग पासवान के इस कदम के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इस बीच आज आरजेडी की इफ्तार पार्टी में जिस तरह से तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान का जिस गर्मजोशी से स्वागत किया, उसे देखकर यह कयास लगने लगा है कि सूबे की सियासत में एक बार फिर से कोई बड़ा खेला हो सकता है।

मालूम हो कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। नीतीश की इफ्तार पार्टी का बीजेपी समेत कई विपक्षी दलों को भी न्योता दिया गया था। लेकिन बीजेपी ने रामनवमी पर सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसा के चलते सीएम की इफ्तार पार्टी का बहिष्कार किया। वहीं लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान नीतीश की इफ्तार पार्टी से दूरी बना ली।

बता दें कि चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद लोजपा में में टूट हुई थी। फिर चिराग एनडीए से अलग हो गए थे। अब एक बार फिर से चिराग पासवान की एनडीए में अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं लेकिन चिराग की ओर से यह बयान आना कि राज्य की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी, इसके कई मायने निकाले जा सकते हैं। वहीं आरजेडी की इफ्तार पार्टी में जिस गर्मजोशी से चिराग पासवान का तेजस्वी ने स्वागत किया, उसे देखने के बाद तो सूबे की सियासत एक बार फिर से गर्म हो गई है।

गौरतबल है कि चिराग पासवान नीतीश कुमार के धुर विरोधी के रूप में जाने जाते हैं। रविवार की सुबह चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन की बात कही थी। शाम में वह राबड़ी आवास पर आरजेडी की इफ्तार पार्टी में शामिल हो गए। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस राजधानी पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपने भतीजे चिराग पासवान का नाम सुनते ही भड़क उठे। जब पशुपति पारस से चिराग पासवान को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कह दिया कि अरे यार, चिराग पासवान का नाम क्यों लेते हो, मेरे बारे में कहो, एनडीए के बारे में कहो।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

5 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

5 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

10 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

13 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

16 घंटे ago