विभूतिपुर में ऑटो और बाइक की टक्कर में युवक की मौ’त, हेलमेट पहन रखा होता तो शायद बच सकती थी जान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भरपुरा गांव के पास शुक्रवार को बाइक व ऑटो के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी वार्ड संख्या-13 निवासी स्व. रूप लाल दास के 21 वर्षीय पुत्र मनमोहन कुमार के रूप में की गई है।
घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच चुका है।

घटना के संबंध में मृतक के भाई चंद्रशेखर राम ने बताया कि मनमोहन शुक्रवार के तीसरे पहर विभूतिपुर के पहाड़पुर गांव से अपने संबंधी के यहां से बाइक से उजियारपुर के बेलारी गांव लौट रहा था। इसी दौरान भरपुरा गांव के पास सामने से आ रही ऑटो से उसकी टक्कर हो गई। इस घटना में मनमोहन की मौत मौके पर ही हो गई।

बताया गया है कि मनमोहन ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। जिस कारण हादसे के बाद उसके सिर से काफी रक्त का श्राव हुआ। जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों का कहना था, कि अगर युवक ने हेलमेट पहन रखा होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
उधर, घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि घटना को लेकर थाने में एक यूडी केस दर्ज किया गया है। उधर घटना की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच काेहराम मचा है। लोगो का कहना था कि युवक अपने एक संबंघी के यहां यहां से लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।







