समस्तीपुर :- नगर थाना के मगरदही में विवादित जमीन पर जबरन मकान बनाए जाने के विरोध में एक दंपति अपने बच्चों एवं सुसाइट नोट के साथ एसपी कार्यालय पहुंच गया। जहां पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर एक साल से परेशान होने के कारण सुसाइट करने की बात कही। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने दंपति को समझा कर बैठाया और कहा कि एसपी साहब से कुछ देर में मिलवा देंगे।
मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना के मगरदही घाट वार्ड संख्या 24 निवासी रवि कुमार शुक्रवार को पत्नी एवं दो बच्चों के साथ एसपी कार्यालय पहुंच गया। हाथ में एसपी के नाम लिखित आवेदन एवं एक सुसाइड नोट था। दंपति ने बताया कि अगर न्याय नहीं मिलेगा तो सुसाइड कर लेंगे।
दंपति ने बताया कि मगरदही घाट स्थित उसके जमीन पर जबरन कब्जा कर मकान मनाया जा रहा है। जमीन पर एसडीओ के द्वारा 144 लागू कर थाना से रिपोर्ट भी मांगी गयी, लेनिक थाना के द्वारा नहीं दिया गया। 31 मार्च को जब निर्माण कार्य करने से रोका गया तो गाली गलौज कर भगा दिया गा। इसकी सूचना नगर पुलिस को दी गयी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। जिसके कारण एसपी कार्यालय आना पड़ा।
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…
समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…
बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…