Samastipur

समस्तीपुर से काठमांडू जा रहे कार सवार 5 युवकों की सड़क हादसे में मौ’त, परिजनों में मचा कोहराम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर से कार से घूमने के लिए नेपाल के काठमांडू जा रहे पांच दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। नेपाल के बर्दीवास-काठमांडू बीपी राजमार्ग पर मंगलवार देर रात हुए हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कार नंबर बीआरडीडी 0687 में पांच लोग सवार थे और वह अनियंत्रित होकर सड़क से 500 मीटर नीचे खाई में गिर गई। मरने वालों में तीन कल्याणपुर के और दो वारिसनगर के रहनेवाले थे। सूचना मिलते ही परिजन नेपाल रवाना हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव निवासी मोहन सिंह का पुत्र मृत्युंजय कुमार उर्फ गब्बर, भागीरथपुर के वार्ड संख्या-8 निवासी अभिषेक कुमार ठाकुर, मथुरापुर ओपी क्षेत्र के राजेश कुमार सिंह व विकास नगर के मुकेश चौधरी के अलावा कल्याणपुर चौक स्थित मधु ज्वेलर्स के संचालक व पूसा बिरौली निवासी धर्मेंद्र सोनी कार से नेपाल घूमने जा रहे थे।

सभी मंगलवार को ही घर से निकले थे। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे उनकी गाड़ी सड़क किनारे 500 फीट नीचे खाई में चली गयी। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे सभी के परिजनों को हादसे की जानकारी मिली। बताया गया है कि सभी 11 मार्च की शाम बाजार समिति के समीप से एक कार से काठमांडू के लिए निकले थे।

इसके बाद देर रात घटना हो गई। हादसे में सबसे अंत में स्वर्ण व्यवसायी धर्मेन्द्र सोनी ने दम तोड़ा। उसकी मौत को लेकर काफी देर तक लोगों में संशय बना रहा। लेकिन शाम पांच बजे उसकी मौत की भी पुष्टि हो गयी। पांचो के मौत की खबर सुनकर परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन बना हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

1 घंटा ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

3 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

5 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

5 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

8 घंटे ago