Samastipur

समस्तीपुर: विदाई के बाद ससुराल जा रही दुल्हन गाड़ी से उतरकर चिल्लाते हुए कहा- मुझे किडनैप किया गया, इसके बाद बीच रास्ते से ही मायके लौटी…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद रिती रिवाज के साथ दुल्हन को विदा किया गया। लेकिन मायके से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर ही दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया। पूरा मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेझाडीह लगुनियां गांव का हैं।

बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र से शुक्रवार को बारात बेझाडीह लगुनियां गांव आई थी। बड़े धूमधाम से रात में विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद शनिवार की सुबह लड़की की विदाई हुई। लेकिन 3 किलोमीटर की दूरी पर एक हंगामा खड़ा हो गया। जहां लड़की खुद के अपरहण करने का हल्ला करने लगी।

तभी वहां स्थानीय लोगों ने गाड़ी को घेर लिया। लड़की का बताना है कि उसके छोटे भाई की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। दुल्हन ने गाड़ी रोकने की बात कही और दूल्हे से फोन पर परिजनों से बात कराने की बात कही। लेकिन दूल्हा मोबाइल देने और उसके परिजनों से बात करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन गाड़ी रूकवाई और सड़क पर उतरकर बिशनपुर-रोसड़ा मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास अपहरण का हल्ला करने लगी। इसे देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

जब लोग पहुंचे तो उन्हें पूरा मामला समझ आया। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन ससुराल जाने से इंकार कर दिया। तब इसकी सूचना दुल्हन के परिवार वालों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिवार वालों के समझाने के बावजूद भी लड़की ससुराल नहीं गई और वह मायके वापस लौट गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

9 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

11 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

17 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

17 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

17 घंटे ago