जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों के शहीद होने सिलसिला थम नहीं रहा है। हाल ही में पुंछ में आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हुए थे उसके बाद शनिवार को राजौरी में एक दुखद हादसा हुआ है। इस हादसे में सेना के 2 जवान शहीद हो गए हैं। शहीद हुए जवानों में से एक जवान राजौरी का ही रहने वाला था जबकि एक जवान बिहार का निवासी था।
अधिकारियों ने कहा कि सेना की एंबुलेंस नियंत्रण रेखा के नजदीक डुंगी गाला सेक्टर में उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई जब उसके चालक ने तेज मोड़ पर नियंत्रण खो दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में एंबुलेंस चालक और एक सैनिक की मौत हो गई। वहीं इससे पहले भी पिछले साल सिक्किम में एक ऐसे ही हादसे में 16 जवानों की मौत हो गई थी।
20 अप्रैल को आतंकी हमले में शहीद हुए थे 5 जवान
बता दें कि गुरुवार 20 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर के भीमबेर गली और पुंछ के बीच सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में सेना के राष्ट्रीय रायफल्स के 5 जवान शहीद हो गए और 1 जवान बुरी तरह से घायल हो गया था।
इस हमले की जिम्मेदारी PAFF यानि पीपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट नाम के आतंकी संगठन ने ली थी। बताया जाता है कि इस संगठन को जैश के मोहम्मद का समर्थन प्राप्त है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…