समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में आठ वर्षीय बच्चे का ऑपरेशन कर हाइड्रोसिल के एक गोली का प्रत्यारोपण किया गया। मिली जानकारी के अनुसार हसनपुर प्रखंड के बड़गांव निवासी कारी यादव के आठ वर्षीय पुत्र के हाइड्रोसिल में दाहिने भाग का एक गोली गायब था। जिसको लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां ओपीडी में सर्जन डॉ. सुमित कुमार ने बच्चे की जांच पड़ताल की।
इस दौरान अल्ट्रासाउंड में पाया गया कि बच्चे का हाइड्रोसिल का टेस्टिस पेट के नीचले भाग में फंसा हुआ है। जिसके बाद शनिवार को ऑपरेशन कर इसे खिसकाकर सामान्य स्थान पर प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन की टीम में सर्जन डॉ. सुमित कुमार के अलावे ग्यानकोलोजिस्ट डॉ. राजेश कुमार यादव, मूर्च्छक रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश कुमार आदि थे। डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में पहली बार टेस्टिस का प्रत्यारोपण किया गया है। यह एक बड़ी सफलता है।
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…