Samastipur

समस्तीपुर इस मामले में देश में सबसे अव्वल, केंद्र सरकार की पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने जारी की रैकिंग

केंद्र सरकार की पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय की ओर से जल जीवन सर्वेक्षण 2023 के तहत जनवरी के लिए जारी राष्ट्रव्यापी रैंकिंग में समस्तीपुर जिले को देशभर में पहला स्थान मिला है. दूसरे नंबर पर शेखपुरा, तीसरे पर सुपौल और चौथे पायदान पर बांका जिला है. समस्तीपुर की इस सफलता पर मंत्रालय द्वारा जिले के डीएम को बधाई पत्र भेजा गया है. जिला स्तर पर यह कार्य मुख्य रूप से पीएचइडी एवं पंचायत राज विभाग के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है. वहीं, चार अन्य जिलों की रैंकिंग को केंद्र सरकार ने वन टू टेन में रखा है. जहां हर घर नल का जल योजना का काम सबसे तेजी से हो रहा है.

बिहार की तर्ज पर केंद्र सरकार ने शुरू किया स्वच्छता सर्वेक्षण

राज्य में स्वच्छता सर्वेक्षण की तर्ज पर केंद्र ने भी हर माह जलापूर्ति सर्वेक्षण शुरू किया है. इसमें पानी की शुद्धता को लेकर लाभुकों से फीडबैक लिया जा रहा है. इसके जरिये केंद्र सरकार देश के सभी गांव में पेयजल की स्थिति का आकलन कर रही है और केंद्र सरकार द्वारा जिला व राज्य की रैंकिंग मासिक और वार्षिक रूप से जारी होती है. जिसकी शुरुआत में बिहार के पांच जिले सबसे ऊपर हैं.

इस आधार पर सर्वेक्षण

सर्वेक्षण मुख्यत: चार बिंदुओं पर की गयी. इसमें ग्रामीण परिवारों के घरों में नल का जल की उपलब्धता, नल से मिलने वाले जल की मात्रा, जल की गुणवत्ता, जलापूर्ति की निरंतरता और पेयजल से संबंधित शिकायतों के मानकों पर ही संपादित किया गया. यही प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी.

बेहतर काम करने वाले राज्य, दूसरे राज्यों को काम बढ़ाने में करेंगे मदद

केंद्र सरकार के डैसबोर्ड पर सभी राज्यों के डेटा को देखा जायेगा. वहीं, बिहार में नल का जल किस तरह से काम कर रहा है, इसको लेकर दूसरे राज्यों को जानकारी दी जायेगी कि बिहार में किस तरह से जलापूर्ति योजना में काम किया है. यहां किये गये कार्यों को दूसरे उन राज्य में मॉडल रूप में प्रयोग किया जायेगा. जहां अभी तक कम से कम काम हुए है. इसको लेकर सर्वेक्षण शुरू होने से पूर्व सभी राज्यों की मीटिंग में निर्णय लिया गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

10 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

10 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

10 घंटे ago