Bihar

आज बिहार विधानसभा बजट सत्र का आखिरी दिन, हिंसा को लेकर भाजपा का होगा हंगामा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। आज के दिन प्रश्नकाल में ग्रामीण कार्य विभाग ग्रामीण विकास विभाग पंचायती राज विभाग जल संसाधन विभाग लघु जल संसाधन विभाग पथ निर्माण विभाग भवन निर्माण विभाग और श्रम संसाधन विभाग से संबंधित प्रश्न सदन में लाए जाएंगे। जिसका उत्तर संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री देंगे। इसके बाद सुनने काल में विधानसभा के सदस्य तत्कालिक विषयों को उठाएंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। इसके बाद ध्यानाकर्षण में सदस्यों के प्रश्नों का सरकार विस्तृत रूप से उत्तर देगी वह दूसरे हाफ में गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी।

वहीं, आज के दिन विधानसभा में सभी पेंडिंग विधायी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। अंतिम दिन होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी काफी उग्र है। बिहार में हुए धार्मिक हिंसा को लेकर लगातार बीजेपी के विधायक गृह मंत्री सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब चाहते हैं। भाजपा के तरफ से इस पुरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की जा रही है। इसके साथ ही एनआईए से इस पूरे दंगे की जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

इसके साथ ही विपक्ष के नेता इन दंगों के लिए उल्टे आरएसएस बजरंग दल और बीजेपी के लोगों को दोषी करार दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उनके शह पर इस तरह के वारदात हुए हैं। पिछले दिनों सदन के अंदर इस मसले पर जमकर हंगामा हो चुका है। सदन को महज पूरे दिन में 20 मिनट चलने दिया गया। मालूम हो कि, इस बार बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही 27 फरवरी से शुरू हुई थी। इसके बाद आज 5 अप्रैल को सत्र का समापन हो जाएगा। इस बार कुल 22 बैठक होनी थी लेकिन 7 मार्च और 10 मार्च को सदन की कार्यवाही नहीं हुई। जिस वजह से कुल 20 बैठक ही इस बार हो पाएगी।

आपको बताते चलें कि, बिहार में रामनवमी जुलूस को लेकर कई जिलों में हिंसा भड़की है। सासाराम और नालंदा में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वहां धारा 144 लगाने तक की नौबत आ गई। हिंसा के कारण 2 अप्रैल को सासाराम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को रद्द करना पड़ गया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार हिंसा को रोक पाने में नाकाम रही।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

19 मिनट ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

9 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

9 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

10 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

11 घंटे ago