Bihar

‘बहुत हिंदूवादी नेता बनते हो, बम से उड़ा देंगे’, BJP नेता को धमकी देने वाला शख्स निकला दोस्त, कहा-बनाया था अप्रैल फूल

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक भाजपा नेता को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स उसका दोस्त निकला और उसने दावा किया कि यह उसे अप्रैल फूल बनाने के लिए किया गया मजाक था. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

जानें क्या है पूरा मामला

मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर निवासी भाजपा नेता देवांशु किशोर को 1 अप्रैल को दो व्हाट्सएप कॉल आए थे, जिसमें फोन करने वाले ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. फोन करने वाले ने कहा था, आप हिंदूवादी नेता होने का दावा कर रहे हैं, मैं आपको मार दूंगा और आपके पूरे घर को उड़ा दूंगा. धमकी भरे कॉल के बाद किशोर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ काजी मोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.

बनाया था अप्रैल फूल 

जांच के दौरान, स्थानीय पुलिस एक फोन नंबर के जरिए आरोपी का पता लगाने में कामयाब रही. जब उसे उठाया गया तो वह किशोर का दोस्त निकला. आरोपी ने किशोर को किए गए धमकी भरे कॉल के लिए माफी मांगते हुए कहा कि वह किशोर को अप्रैल फूल बनाने के लिए 1 अप्रैल को सिर्फ एक मजाक कर रहा था, लेकिन उसने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. उसके कबूलनामे के बाद किशोर ने अपने खिलाफ शिकायत वापस ले ली.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

8 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

8 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

8 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

9 घंटे ago