Samastipur

ताजपुर रोड में रेलवे ट्रैक के नीच से तार ले जाकर दुकानदार घर में जला रहा था बिजली, RPF ने दो को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में रेलवे ट्रैक के नीचे से बिजली का तार ले जाकर घर में बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। इससे रेलवे ट्रैक पर करंट प्रवाहित हो सकती थी। घटना पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेलखंड के समस्तीपुर- कर्पूरीग्राम स्टेशन के बीच शहर के ताजपुर रोड की है। इस मामले में मामले में मंगलवार देर शाम दो लोगों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है।

जबकि जिस दुकान से बिजली का तार घर तक ले जाया गया तो वह दुकानदार फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान चकनूर गांव के मो. अलीम व मो. रिजवान कुरैशी के रूप में की गई है। जबकि दुकान के मालिक गुड्‌डा शेख फरार हो गया।

आरपीएफ कंट्रोल को सूचना मिली कि शहर के ताजपुर रोड में मछलीहट्‌टा के पास स्थित गुड्डा चिकन का दुकानदार अपने दुकान से बिजली का तार निकाल कर समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर रेलखंड के अप व डाउन लाइन के नीचे से पत्थर को हटा कर दूसरी तरफ एक घर में कनेक्शन ले गया था।

इस तरह से बिजली तार को रेलवे लाइन के नीचे से ले जाना खतरे से खाली नहीं है। तार के कट होने पर पूरी रेलवे लाइन बिजली की चपेट में आ सकती थी। सूचना के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी वर्मा के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने छापेमारी की तो देखा कि कुछ लोग दुकान को बंद कर दुकान से बिजली तार को रेलवे लाइन के नीचे से दूसरी ओर ले गए हैं।

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने क्या कहा :

आरपीएफ इंस्पेक्टर वीपी वर्मा ने बताया कि इस मामले में आपीएफ पोस्ट पर एक मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए दोनों को आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हादसा होने से बच गया। अगर रेलवे लाइन में करंट का प्रवाह हो गया होता तो ट्रेन मे सफर करने वाले यात्रियों के खतरा हो सकता था।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

3 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

5 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

14 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

15 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

18 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

20 घंटे ago