Samastipur

BIG BREAKING : पटोरी समेत बिहार में 19 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित बिहार के कई जिलों में 19 पुलिस उपाधीक्षक का तबादला किया गया है। गृह विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दिया गया है। पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में रविशंकर प्रसाद को भेजा गया है। इससे पहले वह पटना विशेष शाखा में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में पोस्टेड थे। वहीं सुशील कुमार को सचिवालय का डीएसपी बनाया गया है। जबकि नुरुल हक़ को पटना में लॉ एंड आर्डर का डीएसपी बनाया गया है।

यहां देखें लिस्ट…

रविशंकर प्रसाद बनें पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी :

सीआईडी के डीएसपी नुरुल हक को पटना डीएसपी (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है। वहीं नालंदा डीएसपी (विधि-व्यवस्था) सुशील कुमार को सचिवालय (पटना) डीएसपी, सीआईडी डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी को बक्सर के डुमरांव का एसडीपीओ, निगरानी डीएसपी मो. खुर्शीद आलम को गया डीएसपी (विधि-व्यवस्था), नाथनगर सीटीएस डीएसपी संतोष कुमार को छपरा सदर एसडीपीओ, सीआईडी डीएसपी खुशरू सिराज को फारबिसगंज (अररिया) का एसडीपीओ बनाया गया है।

इसके अलावा भीमनगर (सुपौल) बिविसपु-12 के डीएसपी धीरेंद्र कुमार को रक्सौल (मोतिहारी) एसडीपीओ, जमुई स्थित बिविसपु-11 डीएसपी सुशील कुमार को नालंदा (विधि-व्यवस्था) डीएसपी, अररिया एसडीपीओ पुष्कर कुमार को पूर्णिया सदर एसडीपीओ, बिहार पुलिस मुख्यालय डीएसपी रामपुकार सिंह को अररिया एसडीपीओ, पटना के विशेष शाखा डीएसपी रविशंकर प्रसाद को पटोरी (समस्तीपुर) एसडीपीओ, डेहरी के बिविसपु-2 डीएसपी शिव शंकर कुमार को भभुआ (कैमूर) एसडीपीओ, डुमरांव स्थित बिविसपु-4 डीएसपी कुमार वैभव को वजीरगंज (गया) एसडीपीओ, विशेष शाखा डीएसपी अरविंद कुमार सिन्हा को शेखपुरा एसडीपीओ बनाया गया है।

वहीं पटना रेल डीएसपी फिरोज आलम को सीवान सदर एसडीपीओ, वाल्मिकीनगर बिस्वाविसपु बल के डीएसपी अशोक कुमार को सिकरहना (मोतिहारी) एसडीपीओ, रोहतास मुख्यालय-1 डीएसपी राजेश कुमार को झाझा (जमुई) एसडीपीओ, सीआईडी डीएसपी हुलाश कुमार को बनमनखी (पूर्णिया) एसडीपीओ और डुमरांव स्थित बिविसपु-4 के डीएसपी राजू रंजन कुमार को निर्मली (सुपौल) का एसडीपीओ बनाया गया है। गृह विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

7 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

9 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

10 घंटे ago