समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर ऐलौथ गांव के पास जमीनी विवाद को लेकर आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर घंटों हंगामा किया। इधर जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराकर जाम समाप्त करने में जुटी है।
सड़क जाम कर हंगामा कर रहे लोगों का आरोप है कि शहर के एक प्रसिद्ध चिकित्सक के द्वारा उनकी पुश्तैनी जमीन को गलत तरीके से लिखवा कर जबरन कब्जा किया जा रहा है। इसको लेकर इन लोगों के द्वारा स्थानीय पुलिस से लिखित शिकायत की गई है। बावजूद पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि चिकित्सक के सहयोगी जबरन आज जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। हंगामा कर रहे लोग मौके पर DM और SP को बुलाने की मांग कर रहे हैं। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…
समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…