समस्तीपुर/चकमेहसी :- चकमेहसी थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में शनिवार को ससुराल वालों ने एक महिला को आपसी विवाद में मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी महिला की पहचान डंढ़िया गांव निवासी संतोष दास की 30 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने जख्मी महिला को ईलाज के लिए पीएचसी कल्याणपुर में भर्ती कराया। जहां मौके पर मौजूद डॉ. मोहम्मद हैदर ने जख्मी महिला की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
डॉक्टर ने महिला को नाजुक अंग में गंभीर चोट होने कि बात कहा है। जिसको लेकर सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वैसे चकमेहसी थाना अध्यक्ष चन्द्र किशोर टुडू ने बताया कि जख्मी महिला के फर्द बयान और परिजन के द्वारा आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…