समस्तीपुर :- समस्तीपुर मुफस्सिल थाना के भूईधारा पंचवटी चौक पर चार अप्रैल को दिनदहाड़े हुई लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी अभिमन्यु कुमार के आवेदन पर साढ़े पांच लाख रुपए लूट की प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर प्रवीण मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि चार अप्रैल की दोपहर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी अभिमन्यु कुमार रुपए लेकर एसबीआई मेन ब्रांच में जमा करने आ रहे थे।
इसी दौरान पंचवटी चौक पर बाइक सवार चार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर रुपए से भरा बैग लूटकर फरारहो गया। इधर, पुलिस सूत्रों की मानें तो चार अपराधियों में से दो की पहचान पुलिस कर ली है। हालांकि दोनों अपराधी फिलहाल जिले से गायब हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने में जुटी है। हालांकि इस संबंध में फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…