Samastipur

समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज इस साल हो जाएगा तैयार; MBBS की 130 सीटों पर होगा नामांकन, 500 मरीजों को भर्ती करने की होगी सुविधा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

इस साल समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद यहां लोगों का उपचार शुरू हो जाएगा। इन जिलों के मरीज को पटना आने की जरूरत नहीं होगी और वे मेडिकल कॉलेज में इलाज करा सकेंगे। अगले साल शुरू होने वाले शैक्षणिक सत्र से दोनों मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

समस्तीपुर के सरायरंजन में 591 करोड़ की लागत से राम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल निर्माणाधीन है। इस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 130 सीटों पर नामांकन हो सकेगा। जबकि मेडिकल कॉलेज में एक बार में 500 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा होगी। इसी तरह छपरा में बन रहा मेडिकल कॉलेज 500 बेड का होगा। यहां एमबीबीएस की 120 सीटों पर नामांकन होगा। इस अस्पताल पर 376.27 करोड़ की लागत आई है।

दो नए मेडिकल कॉलेज व अस्पताल बनने के बाद राज्य में ऐसे संस्थानों की संख्या 11 से बढ़कर 13 हो जाएगी। सरकार ने वर्ष 2028 तक राज्य में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाकर साढ़े चार हजार करने का लक्ष्य तय किया है। फिलहाल राज्य में 2,540 सीटों पर एमबीबीएस में नामांकन होता है।

पूर्णिया में शुरू होगी पढ़ाई

पूर्णिया मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। यहां एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि वह मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कराए। उम्मीद है कि जल्द ही नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम यहां आकर निरीक्षण करे। पिछले साल भी पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने की कवायद शुरू की गई थी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी। इस वर्ष विभाग को उम्मीद है कि पूर्णिया में एमबीबीएस की 150 सीटों पर पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

तीन और नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द

इस वर्ष बजट में उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य में तीन और नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। सुपौल, मोतिहारी और मुंगेर में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज के लिए जल्द ही निविदा जारी की जाएगी। निर्माण कार्य शुरू होने के तीन वर्षों के भीतर तीनों मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हर जिले में एक-एक मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। उसी क्रम में नए-नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

6 सेकंड ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

3 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

5 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

11 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

21 घंटे ago