Samastipur

पत्नी से हुआ विवाद तो गुस्से में आकर पति ने खाया जहर खाया, घर चलाने के लिए पत्नी मांग रही थी रूपया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला पचरूखी वार्ड संख्या-11 मोहल्ला में जहर खाने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान गांव के स्व. नागेद्र ठाकुर के पुत्र संजीव कुमार ठाकुर (35 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि दो दिन पूर्व संजीव को अपनी पत्नी से घरेलु कारणों से विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार संजीव की पत्नी घरेलु खर्च के लिए पैसा मांग रही थी। लेकिन काम धंधा नहीं होने के कारण वह नहीं दे पा रहा था। गांव में मजदूरी कर वह अपना जीवन यापन करता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि संजीव पत्नी का गुस्सा सह नही पाया और उसने जहर खा लिया। पुलिस का मामला न फंसे इसके लिए परिवार के लोग ग्रामीण चिकित्सक से संजीव का उपचार करा रहे थे। मृतक की बेटी सोनी कुमारी ने बताया कि दो दिनों के उपचार के बाद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

बुधवार तीसरे पहर अचानक संजीव की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद परिवार के लोग उसे उठा कर सदर अस्पताल लाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष अनिशा सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

समय पर उपचार हुआ होता तो बच सकती थी जान :

सदर अस्पताल के डीएस डॉ गिरीश कुमार ने बताया कि दो दिनों तक घर में रखने के कारण युवक का सही से उपचार नहीं हो पाया। अगर घटना के दिन युवक को अस्पताल लाया गया होता तो उसकी जान बच सकती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

7 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

9 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

10 घंटे ago