समस्तीपुर :- जिले में शांतिपूर्ण माहौल में ईद का त्योहार मनाया गया। शहर के जामा मस्जिद कमिटी के सदस्यों ने इस मौके पर स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, नगर निगम की मेयर अनिता राम, सदर एसडीओ दिलीप कुमार, सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार, नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी को सम्मानित किया।
विधायक ने बताया कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है। शौहार्द के साथ लोगों ने एक दूसरे के साथ गले मिलकर ईद की बधाई देते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सदर एसडीओ ने कहा कि जिले का शौहार्द समुदायों के बीच बहुत ही मधुर है, समस्तीपुर जिला गंगा जमुना तहजीब का एक अदभुत मिशाल है।
सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में ईद का पर्व मनाया गया। समस्तीपुर अनुमंडल क्षेत्र में ईद के अवसर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती दंडाधिकारी के साथ किया गया था। उन्होंने बताया कि शौहार्द के साथ ईद का त्योहार मनाया गया है।
मौके पर शमीम हैदर खान, मो. मुमताज, इम्तियाज अहमद गुड्डू, परवेज अहमद, पप्पू मस्तान, अनस रिज़वान, साहेब खान, मो. फैसल आलम मन्नू, सहजाद अहमद, मो. जमील, मो. तमन्ना खान, गुलाम रब्बानी, परवेज अंसारी, रुस्तम अली खान, साजिद राज आदि मौजूद थे।
बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…
बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…
समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…