Samastipur

प्रतिभा खोज परीक्षा में मध्य विद्यालय डढ़िया मुरियारो के प्रिंस ने पहला व चांदनी ने 11वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र के लोगों को गौरवान्वित किया 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- मध्य विद्यालय डढ़िया मुरियारो के दो छात्रों ने बिहार एनएमएमएसएस-2023 परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। पवन महतो के पुत्र प्रिंस कुमार चौधरी ने जिले में पहला व कल्पु राम की पुत्री चांदनी कुमारी ने ग्यारहवां स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्रों की सफलता पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है।

जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक सुधाकर महतो ने बताया कि आठवीं कक्षा में पढ़ते हुए दोनों ने जनवरी में आयोजित हुई बिहार एनएमएमएसएस-2023 की परीक्षा भाग लिया था। इसके बाद इसका रिजल्ट घोषित किया गया है। दोनों सफलता पाने वाले छात्रों को अगले 4 वर्ष तक 12 हजार रुपये प्रति वर्ष स्कॉलरशिप मिलेगी।

फिलहाल दोनों आठवीं खक्षा से उत्तीर्ण होकर नौंवी कक्षा में आ गये हैं। सुधाकर महतो ने बताया कि उनके विद्यालय के दोनों छात्रों ने साबित कर दिया कि परिश्रम और लगन के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कमान की है।

वहीं दोनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया है। शुभकामना व्यक्त करने वालों में विद्यालय के प्रधानाध्यापक तेज नारायण महतो, साधना साहा, रंजन, रश्मि रानी, अर्चना भारती, मुखिया प्रेम नाथ महतो वीएसएस के अध्यक्ष सबीला खातुन, सचिव सुनीला कुमारी, समाज सेवी राम प्रवेश चौरसिया, शिवम कुमार, गुड्डू कुमार आदि शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत अन्य रेलवे स्टेशनों के जलमग्न होने की खबरें भ्रामक, रेलवे ने किया खंडन

समस्तीपुर : सोशल मीडिया पर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म बाढ़…

3 घंटे ago

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

10 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

19 घंटे ago