Samastipur

कोरोना के संभावित खतरों से निपटने को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन ने कसी कमर, सोमवार को मॉकड्रिल का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- कोविड संक्रमण की संभावित खतरों से निपटने को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। राज्य नोडल अधिकारी मनीष रंजन के निर्देश पर सोमवार को कोविड संक्रमण के विरुद्ध जिले में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लेने के लिये यह मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। राज्य के विभिन्न जिलों में भी कोरोना के मरीज मिलने के बाद कोरोना संक्रमण के एक बार पुनः पांव पसारने की खबरें आ रही हैं।

ऐसे में स्वास्थ्य महकमे को एक बार फिर से अलर्ट मोड में कार्य आरंभ करने की जरूरत है। इस कड़ी मे सोमवार को सदर अस्पताल के अंतर्गत कोरोना के मामले आने पर मरीजों को मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा। सीएस डॉक्टर एसके चौधरी ने कहा कि सभी तैयारी की गई है। सभी अस्पतालों को पत्र जारी कर दिशा निर्देश दिया गया है।

क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक नजमुल होदा ने बताया सरकार की पहल पर कोरोना प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। पीएसए ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर एवं वेंटीलेटर की क्रियाशीलता का मॉक ड्रिल किया जाना निर्धारित है।

पूर्व में जिस प्रकार पीएसए, प्लांट एवं ऑक्सीजन से जुड़े उपकरणों का मॉक ड्रिल किया गया था, उसी विधि और उसी प्रकार से इस बार भी मॉक ड्रिल किया जाना है। मॉक ड्रिल के लिए जिस प्रपत्र फॉर्मेट का उपयोग पूर्व में किया जा रहा था, उसी फॉर्मेट का उपयोग इस बार भी किया जाए।

वेंटिलेटर की क्रियाशीलता के लिए सभी वेंटिलेटर को चला कर उसकी क्रियाशीलता को माप/तुलना कर लिया जाए। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को भी बेडसाइड पर रखकर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की क्रियाशीलता और उसमें से ऑक्सीजन निकलने की क्षमता को मापा जाए। सभी ऑक्सीजन सिलेंडर भरे होने चाहिए। खाली ऑक्सीजन सिलेंडर को अलग और भरे ऑक्सीजन सिलेंडर को अलग एक सिक्कड़/चैन में बांधकर रखने का प्रावधान है। यह पहले भी बताया गया है। सभी ऑक्सीजन सिलेंडर को ऑक्सीजन रिफिल करा लेने का निर्देश दिया गया है।

मॉक ड्रिल के दौरान टेस्टिंग सुविधा एवं उसकी क्षमता को भी परखा जाएगा । लॉजिस्टक से जुड़ी सुविधाओं की जांच की जाएगी , जिसमें दवा, आइसोलेशन किट एन-95 मास्क, पीपीई किट आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

43 मिनट ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

3 घंटे ago

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

9 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

10 घंटे ago