समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के सहयोगी सभी जन संगठनों द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर न्याय मांग रही महिला पहलवानों के समर्थन एवं ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्र’तिरोध मार्च निकाल कर न्याय का मांग किया गया। इस प्र’तिरोध मार्च में अखिल भारतीय महिला समिति, किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, डीवाईएफआई एवं एसएफआई आदि संगठन शामिल थे।
इस मार्च के अंत मे एक सभा हुई जिसे संबोधित करते हुए अखिल भारतीय महिला समिति की राज्य अध्यक्ष नीलम देवी ने कहा कि देश के जाने-माने खिलाड़ी जो पिछले वर्षों में पदक जीतकर अपने देश का मान सम्मान बढ़ाये है और अभी उन्होंने अपने न्याय के लिए आंख में आंसू लेकर कई दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर संघर्ष कर रहे हैं।
उसके बावजूद बहरी गूंगी सरकार अपने सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के द्वारा महिला खिलाड़ी के यौन शोषण के आरोप खिलाफ एफआईआर दर्ज नही करवा सकी है। निर्लज्जता के साथ कुश्ती खिलाड़ियों के यौन शोषण के मामले की जांच के लिए कमेटी बनवाई गयी मगर कमेटी ने निर्धारित समय पर तो अपनी रिपोर्ट दी ही नहीं।
इसके अलावा ढाई महीने का समय गुजर जाने के बावजूद भी उसे कुछ नहीं बताया कि क्या कार्रवाई चल रही है। तब जाकर मजबूरीवस पीड़ित खिलाड़ी ने एफआईआर दर्ज करवाने का कदम उठाया, परंतु 5 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस थाने में दर्ज नहीं की। दोबारा जंतर मंतर पर धर’ने पर बैठना पड़ा। उसी के समर्थन में आज भारत के कम्युनिस्ट पार्टी के तमाम जनसंगठनों ने महिला पहलवानों के समर्थन में ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्र’तिरोध मार्च निकाल कर न्याय की मांग किया।
मौके पर महिला समिति से सुनीता देवी, ललिता देवी, किसान सभा से रामसेवक राय, साजन राय, राम नारायण, महेंद्र सिंह, अरविंद राय, खेत मजदूर से रंजीत राय, कपल उदास, राम इकबाल दास, राजेंद्र राम, नौजवान सभा से अखिलेश राय, कुंदन पासवान, अर्जुन राय, एसएफआइ से कुंदन कुमार आदि शामिल थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…
चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में मंगलवार को उस समय पुलिस महकमे में हलचल मच गई,…
समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…