Samastipur

दलसिंहसराय में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हथियार के बल पर 3 लाख 86 हजार रुपये की लूट, बाइक सवार चार बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले में पुलिसिया व्यवस्था को धत्ता बतलाते हुए बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार को फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 स्थित बाजार समिति रोड पर हुई। जहां ग्रामीण कोटा माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 3 लाख 86 हजार रुपए लूटकर भाग निकले।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिनेश कुमार पांडेय व थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए। घटना के संबंध में फाइनेंस कंपनी के कर्मी अभिनिश कुमार व पिंटू कुमार ने बताया की रोज की तरह वह कलेक्शन का रुपया लेकर SBI बैंक में जमा करने निकले थे।

इसी दौरान बैंक से महज कुछ कदम की दुरी पर दो बाइक पर चार की संख्या में आए अपराधियों नें मेरी बाइक को रोकते हुए पिस्टल सर में सटा दिया और रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गये। मेरे द्वारा हल्ला भी किया लेकिन कोई आगे नही आया। सभी बदमाश नेशनल हाइवे की तरफ फरार हो गए।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की वार्ड संख्या-2 स्थित ग्रामीण कोटा माइक्रो फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी साथ पिस्तौल के बल पर 3 लाख 86 हजार की लूट हुईं है। अपराधी दो बाइक से घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही मामले का उद्धभेदन कर लिया जायगा।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

1 मिनट ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

9 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

10 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

13 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

15 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

19 घंटे ago