Samastipur

संयुक्त छात्र संगठन द्वारा 12 अप्रैल से अनिश्चितकालीन समस्तीपुर कॉलेज बंद कराने को लेकर की गई विस्तृत चर्चा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- संयुक्त छात्र संगठन आइसा, एसएफआई, एआईएसएफ, एनएसयूआई की बैठक शहर के समाहरणालय स्थित महासंघ कार्यालय में आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता संयुक्त छात्र संगठन के संयोजक सुनील कुमार व संचालन अभिनव अंशु ने किया।

संयुक्त छात्र संगठन के संयोजक सह आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के प्रोफेसर इंचार्ज की मनमानी पर रोक लगाने एवं इनके कार्यकाल की जांच व स्थाई प्रधानाचार्य नियुक्त करने और पढाई लिखाई के माहौल बनाने वाले शिक्षक – शिक्षिकाओं को बदले के भावना से स्थानांतरण पर रोक लगाते हुए समस्तीपुर में पदस्थापित करने, नए छात्रावास निर्माण के लिए सरकार और यूजीसी को प्रस्ताव भेजने की मांग विवि पदाधिकारी और कुलाधिपति महोदय को छात्र एवं संयुक्त छात्र संगठन अवगत करा चुके हैं, लेकिन विवि प्रशासन संवेदनहीन बनी हुई।

विवि के संवेदनहीनता के खिलाफ मात्र एक रास्ता आंदोलन हैं। आंदोलन से ही छात्रों को समस्या से निजात मिलेगा। एसएफआई जिला अध्यक्ष चंदन कुमार, एआईएसएएफ जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज, एआईएसएफ के विवि संयोजक अविनाश कुमार ने मांग को 12 अप्रैल से मांगों को पूरा होने तक अनिश्चितकालीन महाविद्यालय बंद कराया जायेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

58 मिनट ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

8 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago