Bihar

नीतीश कैबिनेट का राज्य कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में 4% का किया इजाफा, 38 से 42 फीसदी हुआ डीए

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार सरकार ने सोमवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को खुशखबरी दी है। सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते यानी डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है।

कैबिनेट की बैठक में लगी प्रस्ताव पर मुहर

बिहार कैबिनेट की बैठक में सोमवार को बड़ा फैसला हुआ है। राज्य कर्मियों और पेंशन भोगियों का महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2023 से 38% से बढ़ाकर 42% कर दिया गया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते के प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई है।

महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा

आपको बता दें राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को एक जनवरी, 2023 से 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA)मिलेगा। इससे पहले तक राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को 38 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा था।

सरकार पर बढ़ेगा वित्तीय भार

कैबिनेट के इस फैसले का लाभ बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। अप्रैल, 2023 के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा। हालांकि राज्य सरकार इस बढ़ोतरी पर सालाना करीब एक हजार करोड़ से ज्यादा रुपये का वित्तीय भार वहन करेगी। फिलहाल बिहार के राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

5 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

11 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

12 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

12 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

13 घंटे ago