समस्तीपुर शहर के गोला बाजार चौक पर दानवीर भामाशाह की जयंती मनायी गयी
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- शहर के गोला बाजार चौक पर व्यवसायी समाज और जिला तैलीक साहु सभा की ओर से दानवीर भामाशाह की जयंती मनायी गयी। कार्यक्रम का संचालन कैट के जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष और राकेश राज ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, मोरवा विधायक रणविजय साहु, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनीता राम, उपमेयर रामबालक पासवान जी, भाजपा नेता राम सुमिरन सिंह, मनोज गुप्ता, कमल किशोर, राकेश राज, राहुल कुमार, मोहन पटवा ने सामुहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जयंती समारोह में दुर्गेश कुमार राय, दीपक मंडल, राजद नेता ललन यादव, ओमप्रकाश, डॉ.अमित कुमार मुन्ना, कमल किशोर, शिवशंकर निषाद, नीरज सोनी, कृष्ण बालक, श्याम पासवान, पंकज राज, शुशील पासवान, नीरज भारद्वाज, उमाशंकर मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, सुरेंद्र साह, राकेश ठाकुर, रमेश बोहरा, बद्री गोयनका, विकास गुप्ता, श्याम पासवान, विकास श्राफ, संजीत कुमार बिलायती, दिनेश बोहरा, अजय पोद्दार, देवाशीष घोष समेत अन्य व्यवसायियों ने दानवीर भामाशाह के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया।

