Samastipur

सड़कों पर रहने वाले आवारा कुत्तों व गायों की सुरक्षा व भोजन-पानी के लिये कुंदन ने समस्तीपुर नगर निगम से की अपील

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर की सड़कों पर रहने वाले श्वानों एवं गौवंशो के इलाज, बंध्याकरण एवं खाना पानी के इंतजाम करने के संबंध में व्यवसाय व पशु प्रेमी कुंदन तनेजा ने नगर आयुक्त समस्तीपुर को आवेदन दिया है जिसमें सड़कों पर रहने वाले श्वानों का नसबंदी कराने की अपील की है जिससे उसकी संख्या पर नियंत्रण रखा जाए। उन्होंने समस्तीपुर नगर आयुक्त को मुजफ्फरपुर नगर निगम के इस बार के बजट में नसबंदी पर बजट पारित करने से संबंधित जानकारी देते हुए इसे समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र में भी इसे लागू करने की अपील की है।

वहीं सड़कों पर रहने वाले श्वानों एवं गौवंशो के लिए अस्पताल निर्माण, एंबुलेंस की सुविधा, चौक चौराहों पर इनके लिए भोजन व पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराने की अपील की है ताकि वह दूषित जल या नाली का पानी ना पिए और ना ही दूषित खाना एवं प्लास्टिक का सेवन करने से बचे।

इसके अलावा समय-समय पर एंटी रेवीज एवं अन्य उपयोगी टीकाकरण की व्यवस्था की जाए जिससे उनकी बीमारी से बचाव हो सके। आवारा गोवंश के लिए एक गौशाला की स्थापना की भी उन्होंने मांग की है जिनसे इन्हें वहां रखकर इनकी देखभाल एवं इलाज की समुचित व्यवस्था हो सके। अभी जो समस्तीपुर में गौशाला है वह काफी छोटा है जिससे वहां इन्हें रखने की सुविधा नहीं है।

आपको बता दें कि बंगाली टोला वार्ड संख्या- 22 के रहने वाले व्यवसायी कुंदन तनेजा हर रोज रात 10:00 बजे के बाद अपनी बहन के साथ शहर की सड़कों पर घूम-घूम कर आवारा पशुओं को भोजन व पानी अपने निजी कोष से उपलब्ध करवाते हैं। इसके अलावा घायल कुछ श्वानों के घाव की दवा व मलहम पट्टी भी खुद ही करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago