Samastipur

पुलिस को देख सफारी गाड़ी को भगाने लगे 5 युवक तो अनियंत्रित होकर चैता गांव में पलटी गाड़ी, ग्रामीणों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- खबर अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता दक्षिणी पंचायत अंतर्गत लिलजी हाट के पास से आ रही है जहाँ मंगलवार को एक टाटा सफारी गाड़ी गढ्ढे में पलट गई। इसमें चालक व आगे की सीट पर सवार युवक का जख्मी होना बताया गया है। जानकारी के अनुसार हादसे के समय उजियारपुर पुलिस गाड़ी का पीछा कर रही थी।

बताया गया है कि गाड़ी में पांच युवक सवार थे। गाड़ी में सवार लोगों की संदिग्ध गतिविधी को देख उजियारपुर पुलिस की गश्ती दल ने रोका तो वह भागने लगे। इसके बाद पुलिस गाड़ी का पीछा करने लगी। इसी बीच चैता गांव के लिलजी हाट के पास अनियंत्रित होकर गाड़ी गढ्ढे में पलट गई। जिसके बाद चालक समेत तीन लोग गाड़ी में फंस गये। जबकि दो युवक गाड़ी से निकल भागने का प्रयास करने लगे।

स्थानीय लोगों के सहयोग से भाग रहे दोनों युवक को पकड़ लिया गया। गाड़ी में फंसे युवक को भारी मशक्कत बाद बाहर निकाला जा सका। बाद सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया। घटना की सूचना पर घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को देख सभी युवक गाड़ी को तेज रफ्तार से भगाने लगे।

जिसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्डे में चली गई। पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। वहीं भाग रहे लोगों को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की बातों का चर्चा चल रहा है। फिलहाल स्थिति कुछ स्पष्ट नहीं हो पाई है कि उक्त लोग कौन है और कहां से आ रहे थे। पुलिस भी कुछ जानकारी देने से बच रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

26 मिनट ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

55 मिनट ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

1 घंटा ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

2 घंटे ago