समस्तीपुर :- अभी-अभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा पंचवटी चौक से बड़ी खबर आ रही है जहां बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 5 लाख 60 हजार रुपए लूट लिये। फाइनेंस कर्मी की पहचान अभिमन्यु कुमार के रूप में की गई है। वहीं उसका कार्यालय आदर्शनगर मुहल्ला में बताया गया है।
बताया गया है कि फाइनेंस कर्मी कैश लेकर एसबीआई में जमा करने जि रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दे दिया। लूटपाट के दौरान प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने दो चक्र हवा में गोली भी फायर किया जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया और आराम से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा पहुंच मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…