Bihar

BJP को झटका देंगे ‘मोदी के हनुमान’? 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी LJPR

नालंदा में रवि‍वार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान के बाद लोजपा (आर) सुप्रीमो चिराग पासवान ने भी संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी भी बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी। चिराग पासवान ने कहा कि हर पार्टी अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है, अमित शाह भी वही कर रहे हैं।

एलजेपी (आर) सुप्रीमो ने कहा कि उनकी पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

उन्‍होंने कहा कि वे हाल ही में अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए बिहारशरीफ-नालंदा गए थे और आज वे मोकामा जा रहे हैं। उनकी पार्टी स्‍ट्रक्चर बिहार के सभी लोकसभा क्षेत्रों में है और सभी जगहों पर अच्‍छा काम हो रहा है।

चाचा पशुपति से गठबंधन इस जीवन में संभव नहीं: चिराग

अपने चाचा पशुपति कुमार पारस की पार्टी रालोजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर चिराग ने कहा कि इस जीवन में तो यह संभव नहीं है कि वे उनसे जुड़ेंगे।

चिराग पासवान, पशुपति कुमार पारस और उपेंद्र कुशवाहा खुलकर भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। तीनों ही 2024 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन की आस लगा रहे थे, लेकिन अमित शाह की घोषणा के बाद इन्‍हें बड़ा झटका लगेगा।

अमित शाह ने रविवार को नालंदा की रैली में दावा किया था कि भाजपा बिहार में लोकसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

चिराग ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव की तैयारी के अलावा चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर रामनवमी पर सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसा को लेकर निशाना साधा।

उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार राज्‍य के गृहमंत्री हैं, उनका इंटेलीजेंस कहां था? घरों की छतों पर पत्थर कैसे जमा किया गए और सासाराम और बिहारशरीफ के जिला प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी। इसके लिए कौन जिम्‍मेदार है?

हिंसा रोकने में नाकाम रही राज्‍य सरकार: चिराग

चिराग ने कहा कि राज्‍य सरकार दोनों ही जगहों पर हिंसा रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। नीतीश कुमार की पार्टी इस कांड के लिए भाजपा को नीतीश कुमार की पार्टी साजिश के लिए भाजपा को जिम्‍मेदार ठहरा रही है। अगर ऐसा है तो उन नेताओं को ठोस सबूतों के साथ बेनकाब कर आरोपियों को गिरफ्तार करें और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाएं।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

27 मिनट ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

3 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

7 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

8 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago