मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राष्ट्रपति महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने उसके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की है। इसमें मनीष कश्यप, रवि पुरी और अमित सिंह को नामजद किया गया है। गुजरात अहमदाबाद निवासी निशांत वर्मा ने तीनों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई को शिकायत की थी।
निशांत वर्मा ने एक पुराना वीडियो भेजकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और एक धर्म विशेष पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाया था। ईओयू की जांच में आरोप सही पाए गए। जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई थाना में आईपीसी की धारा 153(ए-2)/295/506/120(बी) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
मनीष के खिलाफ यह चौथी एफआईआर है। इससे पहले भी तमिलनाडु में बिहारियों को पीटे जाने के फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में उसके खिलाफ बिहार और तमिलनाडु में तीन अलग-अलग केस दर्ज किया जा चुका है।
इसी मामले में मनीष कश्यप को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के लिए तमिलनाडु पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। एसपी स्तर के अधिकारी को इसकी जांच सौंपी गई है। जिस पुराने वीडियो को आधार बनाकर केस दर्ज हुआ है, वो 45 सेकेंड का है। कानून विशेषज्ञों के अनुसार इन मामलों में जितनी भी धारा लगाई गई है, उसमें देशद्रोह, दंगा भड़काने जैसे संगीन आरोप लगे हैं। दोषी पाए जाने पर सात साल से 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।
देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…
बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…
सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…
बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…
समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…