समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के भोला टॉकिज चौक पर अपराध की योजना बनाने के दौरान की गयी छापेमारी में एक युवक को देशी कट्टा के साथ नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विनय तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि गिरफ्तार युवक शहर के धरमपुर को मो. सद्दान शेख है, जिसके पास से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
एसपी ने बताया कि भोला टॉकिज चौक के पास पांच छह अपराधियों के द्वारा किसी बड़ी अपराधिक घटना की योजना बनाने की गुप्त सूचना पर सोमवार की देर शाम नगर पुलिस ने छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मो. सद्दान शेख को देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य अपराधि अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि मो. सद्दान शेख के द्वारा हथियार का भय दिखाकर लोगों को डराया व धमकाया जाता है। इसकी भी लगातार शिकायत मिल रही थी।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…