Samastipur

गर्मी की छुट्टी में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: समस्तीपुर के रास्ते 28 अप्रैल से चलेगी आनंद विहार-जयनगर समर स्पेशल ट्रेन

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- गर्मी की छुट्‌टी में दिल्ली जाने के लिए रेलवे यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने 28 अप्रैल से आनंद विहार- जयनगर भाया समस्तीपुर के रास्ते चलाने की घोषणा की है। ट्रेन के परिचालन से समस्तीपुर समेत दरभंगा व मधुबनी के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

समस्तीपुर रेलवे मंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि 04060/04059 नंबर की ट्रेन आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस बरौनी- समस्तीपुर-दरभंगा के रास्ते चलेगी। 04060 आनंद विहार-जयनगर स्पेशल एक्सप्रेस 28 अप्रैल से 12 मई तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को आनंद विहार से 10.30 बजे खुलकर अगले दिन 08.00 बजे पटना रुकते हुए 15.15 बजे जयनगर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी सं. 04059 जयनगर-आनंद विहार स्पेशल 29 अप्रैल से 13 मई तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार एवं बुधवार को जयनगर से 17.00 बजे खुलकर 23.20 बजे पटना रुकते हुए अगले दिन 19.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

यह फेस्टिवल स्पेशल अप एवं डाउन दिशा में मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी, पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल में द्वितीय-सह तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 13 एवं साधारण श्रेणी के 05 कोच लगाए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

10 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

21 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

21 घंटे ago