Samastipur

गर्मी में फ्रिज के बजाय पियें घड़े का पानी, दूर होती हैं कई बीमारियां, जानें अन्य फायदे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

जैसे-जैसे गर्मी का तापमान चढ़ने लगा है, वैसे-वैसे मिट्टी के घड़ों व सुराही की मांग भी बढ़ने लगी है. गरीबों के लिए देसी फ्रिज कहे जाने वाले इन मिट्टी के बर्तनों में रखे पानी को पीने से कई बीमारियों में लाभ मिलने के कारण अब आर्थिक संपन्न परिवार के लोग भी विशेषकर गर्मी के मौसम में इन बर्तनों की खरीदारी करने लगे हैं.

कारोबारियों की मानें तो इसके कारोबार में अभी मामूली तेजी आयी है. तापमान जैसे-जैसे चढ़ता है, कारोबार में भी वृद्धि होने लगती है. हालांकि कारोबारियों ने यह भी कहा कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार गर्मी शुरू होने के साथ कारोबार भी ठीक-ठाक शुरू हुआ है. वैसे गर्मी के मौसम में विशेषकर मध्यमवर्ग व गरीब वर्ग के लिए मिट्टी के घड़े व सुराही गर्मी में वरदान साबित होते रहे हैं. इस बर्तन में बिना खर्च पानी शीतल रहता है. इन बर्तनों का पानी पीने से कई बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं.

पित्त संबंधी 40 प्रकार की बीमारियों को भी करता है ठीक

आयुर्वेद रक्षा एवं विकास संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मिश्र ने कहा कि गर्मी में मटके का पानी जितना ठंडा होता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है. मटके का पानी कुदरती तरीके से ठंडा होता है, इसलिए यह शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होता. लेकिन, फ्रिज का ठंडा पानी कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा करता है.

उन्होंने कहा कि मटके के पानी का तासीर ठंडा होने से गर्मी में भी यह स्वास्थ्य के लिए काफी बेहतर होता है. पाचन की क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है. साथ ही पित्त संबंधित 40 प्रकार की बीमारियों को भी ठीक करता है. मटके के पानी में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इससे शरीर में आयरन की कमी भी दूर होती है.

मटके का पानी सेवन से गैस की समस्या से छुटकारा मिल जाता है. डॉ मिश्रा ने कहा कि मटके का पानी ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है. यह बैड कॉलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करके हर्ट अटैक की आशंकाओं को भी कम करता है. मटके का पानी पीने से फोड़े, फुंसी, मुंहासे सहित त्वचा संबंधी कई रोगों की समस्याएं दूर होती है. साथ ही त्वचा में भी चमक आ जाती है.

उन्होंने कहा कि मटके का पानी से गले को भी फायदा पहुंचता है. उन्होंने कहा कि इसके सेवन से गले की कोशिकाओं का तापमान अचानक नहीं गिरता, जबकि फ्रीज के पानी के सेवन से गले की कोशिकाओं का तापमान अचानक गिर जाता है.

100 से 250 रुपये प्रति पीस खुदरा बाजार में घड़े का है भाव

सामान्य व नल लगे घड़े व सुराही इस बार भी बाजार में बिक रहे हैं. नल लगे घड़े (आकार के अनुसार) 100 से 250 रुपये प्रति पीस व सुराही 75 से 150 रुपये तक प्रति पीस खुदरा बाजार में बिक रहा है, जबकि बिना नल के घड़े 80 से दो सौ व सुराही 50 से 125 रुपये तक प्रति पीस मंगलवार को खुदरा बाजार में बेचा जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया वैशाली का शैक्षिक भ्रमण

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…

4 घंटे ago

पटना का IGIMS 3 हजार बेड का होगा, CM नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में निर्माणाधीन…

6 घंटे ago

12 साल की उम्र में बिहार छोड़ने वाला मुजफ्फरपुर का लड़का बना ब्रिटेन सरकार में AI मंत्री, 20 साल बाद लौटे जन्मभूमि

बिहार के मुजफ्फरपुर की गलियों से निकलकर लंदन की सत्ता के गलियारों तक पहुंचने वाले…

7 घंटे ago

सड़क पर पैदल चलने वालों को खास सुविधा, मिलेगा उचित सम्मान; सीएम नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सड़क सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते…

11 घंटे ago

सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जमीन खरीद को मंजूरी, 4200 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

बिहार की राजधानी पटना के पास पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का सपना साकार होने वाला…

13 घंटे ago