समस्तीपुर :- हरियाणा के करनाल से एक बुरी खबर आई है जहां समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के 4 मजदूरों की मौत तीन मंजिला इमारत ढहने के बाद मलबे में दबने से हो गई। वहीं शिवाजीनगर व समस्तीपुर जिले के अन्य क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक मजदूर जख्मी है। जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। विभूतिपुर के 4 मजदूरों के मौत की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ हैं।
आपको बता दें कि दूसरे प्रदेशों में बिहारी मजदूरों की मौत की खबरें अक्सर आती रहती हैं। हर ऐसी घटना के बाद गम जताया जाता है और मुआवजे का एलान होता है। एक-दो दिन सोशल मीडिया पर शोक संदेश तैरते हैं। धीरे-धीरे इन मजदूरों की मौत की असली वजह बेरोजगारी और पलायन को भुला दिया जाता है।
कुछ दिनों बाद फिर से ऐसी ही घटना होती है और फिर शोक और मुआवजे का सिलसिला शुरू हो जाता है। आखिर बिहार के कामगार मजदूर रोजी-रोटी की खातिर परदेश में कब तक मरते रहेंगे? क्या यही इनकी नियति बन गई है? क्या है आपकी राय कमेंट् सेक्सन में जरूर बताए।
वीडियो…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…