Bihar

बिहार के विश्वविद्यालयों में चार साल के स्नातक में होंगे सात तरह के कोर्स, जानें कैसा होगा कोर्स स्ट्रक्चर

बिहार के पारंपरिक विश्वविद्यालयों में चार साल के स्नातक डिग्री के लिए सात तरह के कोर्स स्ट्रक्चर प्रस्तावित किये गये हैं. इसके सभी आठ सेमेस्टर में कुल क्रेडिट अंक 160 से 180 के बीच संभावित रखे गये हैं. हालांकि इस संदर्भ में अभी औपचारिक तौर पर निर्णय नहीं लिया गया है.

25 अप्रैल को होगी अगली बैठक

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को राजभवन में कोर्स स्ट्रक्चर तैयार करने के लिए गठित समिति की बैठक हुई. इस समिति की अगली बैठक 25 अप्रैल को होगी, जिसमें कोर्स स्ट्रक्चर को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है. इसके लिए ड्रॉफ्ट काफी हद तक तैयार कर लिया गया है.

बैठक में ये रहे उपस्थित

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गिरीश कुमार चौधरी, पाटलिपुत्र विवि के कुलपति प्रो आर के सिंह, नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो केसी सिन्हा और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी उपस्थित रहे. इसके अलावा कमेटी में समन्वयक के रूप में बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद के शैक्षणिक सलाहकार प्रो एन के अग्रवाल भी उपस्थित रहे.

समिति से जुड़े विश्वविद्यालय कोर्स स्ट्रक्चर तैयार करेंगे

सूत्र बताते हैं कि समिति से जुड़े विश्वविद्यालय कोर्स स्ट्रक्चर तैयार करेंगे. सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी है. ऐसे विषय जो किसी अन्य विश्वविद्यालयों में नहीं पढ़ाये जाते हैं, उनका पाठ्यक्रम संबंधित विश्वविद्यालय को खुद बनाना है. इसके अलावा पांरपरिक विषयों में अगर कोई विश्वविद्यालय अपने स्तर से सिलेबस बना कर जमा करना चाहें तो वह संबंधित कमेटी के सामने अपना प्रस्ताव रख सकता है. कामेश्वर सिंह दरभंगा विश्वविद्यालय को अपने स्तर से सिलेबस तैयार करना है.

कुछ इस तरह का होगा कोर्स स्ट्रक्चर

  • मेजर या कोर सब्जेक्ट मसलन गणित, भूगोल और विज्ञान आदि
  • माइनर या जेनरिक कोर्स या वैकल्पिक कोर्स
  • योग्यता संवर्धन करने वाले कोर्स
  • कौशल बढ़ाने वाले कोर्स
  • मल्टी डिसिप्लिनगरी कोर्स
  • वैल्यू ऐडेड कोर्स
  • वोकेशनल कोर्स

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

21 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

21 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

23 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago